फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एफएमजी इंटर्नशिप में देरी पर डॉक्टरों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स (एफएमजी) की इंटर्नशिप में हो रही देरी के विरोध में डॉक्टरों के संगठन फेमा ने शुक्रवार को दिल्ली मेडिकल काउंसिल (डीएमसी) कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि करीब 290 एफएमजी इंटर्न पिछले एक महीने से प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन (पीएसएम) पोस्टिंग के आवंटन का इंतजार कर रहे हैं, जिससे उनकी आईएनआई-सीईटी और नीट पीजी 2026 में शामिल होने की पात्रता प्रभावित होने का खतरा है। प्रदर्शन में शामिल डॉ. सचिन छिकारा ने बताया कि कुछ छात्र 18 फरवरी से तो कुछ 22 मार्च से पोस्टिंग का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है।

डॉ. अभिषेक यादव ने कहा कि दिल्ली में एफएमजी इंटर्न को स्टाइपेंड नहीं मिलता, जबकि उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में उन्हें नियमित स्टाइपेंड दिया जा रहा है। छात्रों का कहना है कि यदि 31 जुलाई तक उनकी इंटर्नशिप पूरी नहीं होती है तो वे आईएनआई-सीईटी की पात्रता से वंचित हो जाएंगे। उन्होंने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से सभी राज्य मेडिकल काउंसिलों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर समयबद्ध इंटर्नशिप सुनिश्चित करने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि 84 दिनों की अवधि के लिए स्टाइपेंड की शर्त में छूट दे दी जाए तो उनकी इंटर्नशिप समय पर पूरी हो सकती है और वे नीट पीजी 2026 के लिए पात्र बने रहेंगे। जानकारी के अनुसार, दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल समेत कई नॉन-टीचिंग अस्पतालों में पीएसएम विभाग नहीं होने के कारण इंटर्न को तीन माह के लिए एमसीडी अस्पतालों में पोस्टिंग दी जाती है। हालांकि, एमसीडी ने बजट और स्टाइपेंड भुगतान में असमर्थता का हवाला देते हुए फिलहाल पोस्टिंग रोक रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि एनएमसी ने 28 अप्रैल, 2025 को दिल्ली मेडिकल काउंसिल को भेजे पत्र में कहा था कि जो एफएमजी स्टाइपेंड छोड़ने के लिए तैयार हैं, उनके मामले में उसे कोई आपत्ति नहीं है। इससे पहले अप्रैल, 2024 में सुप्रीम कोर्ट ने एफएमजी को भारतीय एमबीबीएस स्नातकों के समान स्टाइपेंड देने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें