फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडगेवार अस्पताल में मरीज की मौत, डॉक्टरों पर आरोप

Thu, 16 May 2019 09:03 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

- परिजनों ने किया हंगामा, मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के डॉ. हेडगेवार अस्पताल में गुरुवार को एक मरीज की मौत होने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों के खिलाफ हंगामा करते हुए पुलिस को बुला लिया। आनन फानन में प्रबंधन के तमाम अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को शांत कराने में जुटे।

विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि लापरवाही के चलते उनके मरीज की मौत हुई है। साथ ही परिजनों ने डॉक्टरों पर भी मरीज के साथ मारपीट के आरोप लगाए हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मेडिकल बोर्ड के जरिए मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के न्यू संजय अमर कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय श्याम की तबियत कुछ रोज पहले खराब हो गई थी। बताया जा रहा है कि श्याम नशा भी लेता था। वह रिक्शा गैरेज में रहता था।  
विज्ञापन


कमर और पेट में दर्द के अलावा दस्त की शिकायत के कारण उन्हें बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोपहर बाद आराम मिलने पर मरीज को डिस्चॉर्ज कर दिया गया, लेकिन देर शाम तबियत फिर से बिगड़ गई। बेहोशी की हालत में मरीज को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, लेकिन देर रात उपचार के दौरान मरीज श्याम ने दम तोड़ दिया। 

मृतक के भाई बाल किशन का आरोप है कि उनके भाई का अस्पताल के डॉक्टरों ने सही उपचार नहीं किया। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार गुरुवार देर शाम तक परिजनों ने शिकायत नहीं दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें