फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर की सलाह: बढ़ रही है चिंता तो जानें क्या करें? ये उपाय ला सकते हैं आपके जीवन में नया बदलाव

Thu, 16 Apr 2026 10:05 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भरपूर नींद लेना चिंता प्रबंधन के लिए अत्यंत आवश्यक है और इससे समझौता न करें। विश्राम के विभिन्न तरीकों को अपनी दिनचर्या का नियमित हिस्सा बनाना चाहिए। इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को लाभ मिलता है।
विज्ञापन
प्रो. डॉ. लोकेश शेखावत, मनोचिकित्सक (आरएमएल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजकल काम के बोझ, परिवार की जिम्मेदारियों और भविष्य की चिंता से लोग तनावग्रस्त हैं। यह समस्या बुजुर्गों के साथ युवा और मध्यम आयु वर्ग में भी बढ़ रही है। प्रो. डॉ. लोकेश शेखावत, मनोचिकित्सक (आरएमएल अस्पताल) ने इसे नियंत्रित करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं।

विज्ञापन


तनाव नियंत्रण करने के लिए अपनाएं ये उपाय
डॉक्टरों के अनुसार, चिंता को नियंत्रित करने के लिए कुछ सरल उपाय अपनाए जा सकते हैं। रोज कम से कम तीस मिनट टहलना या हल्का व्यायाम करना बेहद फायदेमंद होता है। गहरी सांस लेने का अभ्यास करें और प्रतिदिन दस मिनट ध्यान अवश्य करें। परिवार और दोस्तों से खुलकर बात करना चाहिए ताकि अकेलापन न बढ़े। भविष्य के विचारों में उलझने के बजाय वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करना सीखें। समस्याओं के मंथन के बजाय उनके समाधान पर ध्यान देना अधिक उपयोगी होता है।

चिंता नियंत्रण के प्रभावी तरीके
भरपूर नींद लेना चिंता प्रबंधन के लिए अत्यंत आवश्यक है और इससे समझौता न करें। विश्राम के विभिन्न तरीकों को अपनी दिनचर्या का नियमित हिस्सा बनाना चाहिए। इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को लाभ मिलता है। इन उपायों को अपनाकर व्यक्ति तनाव और चिंता को प्रभावी ढंग से नियंत्रित कर सकता है। यह एक स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने में सहायक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें