फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बेहोश किए कर दिया दिमाग का ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में पहली बार बिना बेहोश किए ही मरीज के सिर का सफल ऑपरेशन किया गया। यह कारनामा ग्रेनो स्थित नवीन अस्पताल के चिकित्सकों ने किया।
विज्ञापन


अस्पताल के संचालक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि दो दिन पहले एक मरीज अस्पताल में भर्ती हुआ था, जिसके सिर पर गंभीर चोट लगी हुई थी।

जांच में पाया कि उनके दिमाग में खून का थक्का जमा हुआ है। इलाज के लिए उसके दिमाग का ऑपरेशन करना पड़ा।
Trending Videos
विज्ञापन

इसलिए नहीं किया बेहोश

दरअसल मरीज को मांसपेशियों से संबंधित एक पुरानी बीमारी है। इस कारण उसे बेहोश नहीं किया जा सकता है।

शनिवार को डॉ. विकास भारद्वाज और डॉ. प्रदीप त्यागी के नेतृत्व में एक टीम ने बिना बेहोश किए ही ऑपरेशन करने की योजना बनाई। मरीज के सिर के उस हिस्से को इंजेक्शन से सुन्न कर दिया गया जहां पर खून जमा हुआ था।

करीब ढाई घंटे चले आपरेशन में डॉक्टरों ने खून के थक्के को साफ करने में सफलता पाई। इस पर डॉक्टरों की टीम को अस्पताल की ओर से पुरस्कृत किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें