. घर में साफ-सफाई का ध्यान रखें और खुद भी रहें। अगर कोई घर आता है तो उसके साथ एक मीटर की दूरी पर रहकर बातचीत करें। वह घर में थोड़ी देर रुकता है तो सबसे पहले उसके हाथ साबुन से साफ कराएं।
. घर से बाहर जा रहे हैं तो अपने दोनों हाथों को जेब में रखें और मुंह पर मास्क लगाकर। जहां भी हाथ को निकालें किसी भी सरफेस को टच न करें। किसी से हाथ न मिलाएं, न गले लगें।
. घर आते ही सबसे पहले अपने हाथों को अच्छे साबुन से धोएं।
. हर दिन कपड़ों को साफ करें। गरम पानी में कपड़ों को डुबोकर रखें।
. घर में मेड आती है तो उसे भी साफ-सफाई से रहने के लिए कहें और पहले उसके हाथ साफ कराएं।
. बच्चों पर पूरी नजर रखें। इन सब तरीकों का पालन करने के साथ-साथ अन्य बच्चों से कम मिलने दें।