सेंट स्टीफन अस्पताल के डॉक्टर शास्वत पांडे की हत्या की गुत्थी अभी भी अनसुलझी है। पुलिस उसके हत्यारे डॉक्टर सुयश गुप्ता का सुराग नहीं लगा पायी है। पुलिस अब तक आरोपी के परिवार के पंद्रह सदस्यों से पूछताछ कर चुकी है लेकिन जांच में हत्यारे के अपने किसी भी परिचित से संपर्क करने की बात सामने नहीं आयी है।
पुलिस तकनीकी रूप से भी हत्यारे पर नजर रख रही है। पुलिस ने जयपुर में रहने वाले उसके मौसा के घर पर भी दबिश दी है। लेकिन पुलिस को वहां से भी खाली हाथ लौटना पड़ा है।
अभी तक की जांच यह बात सामने आयी है कि हत्यारे ने अपनी इस साजिश में किसी को भी शामिल नहीं किया था।
उसने अकेले ही पूरी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के नेपाल भागने की आशंका थी इसलिए पुलिस ने उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर चुकी है। ऐसी संभावना है कि वह नेपाल भाग सकता है।