फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेडी हार्डिंग, जगप्रवेश अस्पताल के डॉक्टर, एम्स के नर्सिंग अधिकारी कोरोना संक्रमित, 40 स्वास्थ्य कर्मचारी क्वारंटीन

Fri, 24 Apr 2020 11:28 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
Coronavirus - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली के अस्पतालों के स्वास्थ्य कर्मचारी लगातार कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। शुक्रवार को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज और दिल्ली सरकार के जगप्रवेश अस्पताल के दो डॉक्टर कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि दिल्ली एम्स का एक नर्सिंग अधिकारी कॉरोना पॉजिटिव मिला है। दिल्ली में अब तक पांच ऐसे अस्पताल हैं जहां पांच से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शास्त्री पार्क स्थित जग प्रवेश अस्पताल में एक महिला डॉक्टर कोरोना संक्रमित मिली है। अभी तक 12 स्वास्थ्य कर्मचारियों को क्वारंटीन किया जा चुका है। जबकि अस्पताल में सैनिटाइजेशन भी शुरू कर दिया गया है।
लेडी हॉर्डिंग मेडिकल कॉलेज से मिली जानकारी के अनुसार एक डॉक्टर कोरोना संक्रमित मिले हैं। यहां अब तक पांच डॉक्टर और नौ स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जबकि आईसीयू में भर्ती एक 45 दिन की आयु वाला शिशु दम तोड़ चुका है। बच्चे का पिता भी कोरोना संक्रमित है। एक और 10 माह का बच्चा भी कोरोना संक्रमित है और उसकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन


दिल्ली एम्स के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग में तैनात एक नर्सिंग अधिकारी कोरोना संक्रमित मिला है। एक 35 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले 40 स्वास्थ्य कर्मचारियों को अब तक क्वारंटीन किया जा चुका है। इन सभी की पांच दिन बाद जांच की जाएगी। एम्स प्रबंधन के अनुसार एहतियात के तौर पर सभी संपर्क में आने वाले कर्मचारियों को क्वारंटीन किया है। हालांकि नर्सिंग अधिकारी संक्रमित कैसे हुआ? इसकी जांच अभी चल रही है। इससे पहले एम्स में एक रेजीडेंट डॉक्टर व नर्स पहले भी संक्रमित हो चुकी है।

दिल्ली के इन पांच अस्पतालों में पांच से ज्यादा कोरोना संक्रमित
               अस्पताल                                          संक्रमित स्वास्थ्यकर्मी

  • दिल्ली राज्य कैंसर अस्पताल                          26
  • लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज                        14
  • बाबू जगजीवन राम अस्पताल                         14
  • महाराजा अग्रसेन अस्पताल                           05
  • सफदरजंग अस्पताल                                   06
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें