दिल्ली के चितरंजन पार्क इलाके में बृहस्पतिवार को बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब एक चलती कार पर पेड़ गिर गया।
जब महिला पेड़ गिरने से घायल हुई नौकरानी का इलाज कराने डॉक्टर के पास पहुंची तो उसने बदतमीजी की और अपशब्द कहे।
महिला की शिकायत पर चितरंजन पार्क थाना पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार नहीं किया गया है।