फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेंटले कार शोरूम में डॉक्टर के साथ धोखाधड़ी, मामला दर्ज

Wed, 01 Jan 2020 05:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

एक डॉक्टर ने चाणक्यपुरी स्थित सम्राट होटल में बेंटले कार शोरूम के अधिकारियों पर ठगी करने का आरोप लगाया है। कार में स्टार्टिंग की समस्या थी जिसे दिखाने वह अपनी कार लेकर बेंटले के अधिकृत सर्विस सेंटर गए थे। 

विज्ञापन


वहां मैकेनिक ने महज बैटरी की समस्या बताकर 15-16 हजार में उसे बदलने की बात बताई और कार को गुरुग्राम सेक्टर-14 स्थित वर्कशॉप भेजने के लिये कहा। 

पीड़ित तब हैरान रह गए जब उन्हें कार ठीक करने के लिए 29.62 लाख का अनुमानित बिल वर्कशॉप ने थमा दिया। डॉ. अनूप गुप्ता ने कार ठीक करवाने से मना किया तो उन्हें कार की जांच के नाम पर 3.27 लाख रुपये का बिल दे दिया गया। 

यही नहीं डॉ. अनूप गुप्ता का आरोप है कि वर्कशॉप में उनकी कार से कीमती पुर्जे भी निकाल लिये गए। उन्होंने विरोध जताया तो शोरूम में मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों ने उनसे बदसलूकी कर जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


रुपये देने से इंकार करने पर उनकी कार को वर्कशॉप में खड़ा कर लिया गया। परेशान होकर डॉ. गुप्ता ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत की जिसके बाद नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त के आदेश पर चाणक्यपुरी थाने में 27 दिसंबर को मामला दर्ज किया गया। 

पुलिस के मुताबिक डॉ. अनूप गुप्ता परिवार के साथ टोडरमल लेन, बंगाली मार्केट, नई दिल्ली इलाके में रहते हैं। डॉ. गुप्ता के पास अपनी बेंटले कार है, जिसे वह चलाते हैं। पिछले कुछ दिनों से उनकी कार में स्टार्टिंग की समस्या आ रही थी। इसके लिए उन्होंने सितंबर 2019 कंपनी के अधिकृत शोरूम व सर्विस सेंटर, सम्राट होटल में संपर्क किया। 

कार देखने के बाद मैकेनिक ने बैटरी की समस्या बताई और कहा कि कार को गुरुग्राम सेक्टर-14 स्थित वर्कशॉप में भेजना होगा। डॉ. गुप्ता ने अपनी कार लेकर 23 सितंबर को ड्राइवर को भेज दिया। इस बीच 26 सितंबर को डॉ. गुप्ता को शोरूम की ओर से ईमेल मिला। उसमें कार को ठीक करने के बदले 29.62 लाख रुपये की रकम बताई गई। 

पीड़ित ने शोरूम से संपर्क किया तो उन्हें सम्राट होटल बुलाया गया। होटल पहुंचने पर डॉ. गुप्ता ने कार ठीक करवाने से मना कर दिया। शोरूम ने 3.27 लाख रुपये का बिल कार की जांच के नाम पर दे दिया। पीड़ित से कहा गया कि जब तक उनकी कार शोरूम में रहेगी उन्हें 1500 रुपये प्रति दिन के हिसाब से चुकाने होंगे। विरोध करने पर उनके साथ बदसलूकी की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें