फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में डॉक्टर से बदसलूकी का आरोप

Sun, 23 Nov 2014 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में शुक्रवार रात इलाज के लिए आए एक युवक ने डॉक्टर के साथ बदसलूकी की। आरोप है कि युवक ने अस्पताल में हंगामा कर काम बाधित कर दिया। डॉक्टर की शिकायत पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


फरीदाबाद श्याम कॉलोनी निवासी लक्ष्मण चौधरी शुक्रवार रात सड़क हादसे में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। पुलिस के मुताबिक, ड्यूटी पर तैनात डॉ. रोहित दूसरे मरीज का इलाज कर रहे थे। इसी दौरान डॉक्टर ने जब घायल युवक को बैठने को कहा तो वह बिफर गया। पहले तो उसने डॉक्टर से अपना इलाज जल्दी शुरू करने की बात कही। लेकिन डॉक्टर ने जब थोड़ा रुकने को कहा तो युवक ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

आरोप है कि लक्ष्मण ने पहले डॉक्टर के साथ गाली-गलौच की फिर डॉक्टर से मारपीट करने की धमकी दी। आरोप है कि युवक ने अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देते हुए डॉक्टर का ट्रांसफर कराने तक की बात कह डाली। पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस थाना पुलिस के मुताबिक, अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें