फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आप जानते है, कौन सी बीमारी से ग्रस्त थे महान वैज्ञानिक स्टीफेन हॉकिंग

Fri, 16 Mar 2018 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
प्रोफेसर स्टीफन हॉकिंग
विज्ञापन

दुनिया के मशहूर वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। हमेशा व्हीलचेयर पर रहने वाले हॉकिंग आम इंसानों से अलग दिखते थे तो इसके पीछे एक बड़ा कारण उनकी बीमारी भी थी।

विज्ञापन


हॉकिंग को जो बीमारी थी, उसे चिकित्सा के क्षेत्र में मोटर न्यूरॉन डिसीज (एमएनडी) के नाम से जाना जाता है। ऐसा नहीं है कि एमएनडी से केवल हॉकिंग पीड़ित थे। इस तरह की बीमारी से सैकड़ों लोग पीड़ित हैं।

गुरुग्राम के बड़े अस्पतालों में इस बीमारी से पीड़ित सप्ताह में औसतन दो मरीज आते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक ये बीमारी दिमाग और तंत्रिका के सेल में परेशानी पैदा होने की वजह से होती है। ये सेल वक्त के साथ काम करना बंद कर देते हैं, लेकिन ये अब तक पता नहीं चला कि ये कैसे हुआ है। 
विज्ञापन

  

ये बीमारी हमेशा जानलेवा होती है

प्रोफेसर स्टीफन हॉकिंग
पारस अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रजनीश अग्रवाल का कहना है कि यह एक असाधारण स्थिति है, जो दिमाग और तंत्रिका पर असर डालती है। इससे शरीर में कमजोरी पैदा होती है, जो वक्त के साथ बढ़ती जाती है।

ये बीमारी हमेशा जानलेवा होती है और जीवनकाल सीमित बना देती है। हालांकि कुछ लोग ज्यादा जीने में कामयाब हो जाते हैं, हॉकिंग के मामले में ऐसा ही हुआ था। 

फोर्टिस अस्पताल के डॉ. परवीन गुप्ता कहते हैं कि इस बीमारी के औसतन महीने में 6-8 मरीज आते हैं। यह आमतौर पर 50-60 आयु वर्ग के बीच के अधिक होते हैं। इस बीमारी का कोई इलाज मौजूद नहीं है लेकिन ऐसे इलाज मौजूद हैं जो रोजमर्रा के जीवन पर पड़ने वाले इसके असर को सीमित बना सकते हैं।

मोटर न्यूरॉन बीमारी असाधारण स्थिति है, जो आम तौर पर 60 की उम्र में हमला करती है लेकिन ये सभी उम्र के लोगों को हो सकती है।
विज्ञापन

इसके शुरुआती लक्षण ये हैं:

Stephen Hawking
 

- एड़ी या पैर में कमजोरी महसूस होना
- बोलने में दिक्कत होने लगती है और कुछ तरह का खाना खाने में भी परेशानी होती है

- पकड़ कमजोर हो सकती है
- हाथ से चीजें गिर सकती हैं

- वजन कम होने लगता है
- हाथ और पैरों की मांसपेशी वक्त के साथ पतली होने लगती हैं

- रोने और हंसने को काबू करने में दिक्कत होती है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें