बैंक डकैती के बाद एसटीएफ ने रविवार और सोमवार को दो बार बैंक की जांच पड़ताल की। इस संबंध में बैंक कर्मचारियों से पूछताछ की गई।
दनकौर कस्बे में 26 अक्तूबर को बैंक डकैती को बदमाशों ने दिन दहाड़े अंजाम दिया था। एसएसपी ने 10 अफसरों को इसका खुलासा करने के लिए लगाया है, मगर कामयाबी नहीं मिल रही।
एसटीएफ ने रविवार और सोमवार को बैंक जाकर जांच पड़ताल की। करीब दो घंटे बैंक में बैठकर घटनाक्रम को समझा। डीएसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि जांच चल रही है और कुछ सुराग तलाशे जा रहे हैं। दनकौर पुलिस के सहयोग से हर कदम को बड़े ही सावधानी तरीके से उठाया जा रहा है।