डीएमआरसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि मेट्रो यात्रा के लिए है, न कि ट्रेंड के लिए। इसलिए अगली बार हम रील न बनाएं और न ही उन्हें प्रोत्साहित करें, क्योंकि एक सहज, सुरक्षित यात्रा कुछ सेकंड की प्रसिद्धि से अधिक मायने रखती है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बुधवार को यात्रियों को सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए ट्रेनों में यात्रा करते समय रील बनाने से परहेज करने की सलाह दी। डीएमआरसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि मेट्रो यात्रा के लिए है, न कि ट्रेंड के लिए। इसलिए अगली बार हम रील न बनाएं और न ही उन्हें प्रोत्साहित करें, क्योंकि एक सहज, सुरक्षित यात्रा कुछ सेकंड की प्रसिद्धि से अधिक मायने रखती है।
विज्ञापन
इस पोस्ट के साथ डीएमआरसी ने एक पोस्टर भी शेयर किया है, जिस पर लिखा है, नो रील्स ऑन द व्हील्स। एक पोस्टर में मेट्रो स्टेशन पर गिटार बजाते हुए एक व्यक्ति का चित्रण है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है, आपका प्रदर्शन मेट्रो से बड़े मंच का हकदार है। एक अन्य पोस्टर में एक लड़की नाचती हुई दिखाई दे रही है, जिसके साथ संदेश लिखा है, ऐसे नाचो जैसे कोई देख नहीं रहा हो- बस मेट्रो में नहीं।
डीएमआरसी ने मेट्रो स्टेशनों पर पोस्टर लगाए हैं, जिनमें यात्रियों को रील बनाने और दूसरों को असुविधा पहुंचाने से मना किया गया है। दिल्ली मेट्रो ने ट्रेन में यात्रा करते समय रील बनाने के खिलाफ चेतावनी दी है।
विज्ञापन
रील बनाने के अब तक आए हैं 1600 से अधिक मामले
अब तक रील बनाने के 1600 से अधिक मामले सामने आए हैं। इसमें लगभग इतने ही लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। दरअसल, मेट्रो में रील्स बनाने से यात्रियों को असुविधा होती है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) यात्रियों को ऐसी गतिविधि में शामिल होने से रोकने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के अभियान चला रहा है।