मजलिस पार्क से शिव विहार तक के खंड पर सोमवार को ट्रेन परिचालन बाधित रहा। त्रिलोकपुरी-संजय लेक स्टेशन के तकनीकी कक्ष में धुआं उठने के चलते मेट्रों का संचालन प्रभावित हुआ। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के अनुसार, सुबह करीब 11:20 बजे धुआं देखा गया, जिससे स्टेशन की सिग्नलिंग और स्वचालित किराया संग्रह (एएफसी) प्रणाली प्रभावित हुई।
नतीजतन स्टेशन पर सिग्नलिंग की अस्थायी अनुपलब्धता के कारण दोनों दिशाओं से त्रिलोकपुरी-संजय लेक की ओर आने वाली ट्रेनों को 25 किमी प्रति घंटे की सीमित गति से चलाया जा रहा है। हालांकि, पिंक लाइन के बाकी हिस्सों पर परिचालन सामान्य रूप से रहा।