नई दिल्ली में डीएमआरसी बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अमर उजाला के नाम से पौधा लगाएगा।
डीएमआरसी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (कम्यूनिकेशन) अनुज दयाल के मुताबिक, पौधरोपण अभियान शुरू किया जा रहा है।
इसी के तहत शास्त्री भवन मेट्रो डिपो के पास अमर उजाला के नाम से पौधा लगाया जाएगा।
मेट्रो प्रबंधन ने तीन हजार से अधिक पौधे लगाने का निर्णय लिया है। साथ ही डीएमआरसी शास्त्री भवन के पास अपनी 15 हेक्टेयर जमीन भी वन विभाग को देगी।