फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो के यात्री ध्यान दें : आज यलो लाइन की टाइमिंग में है बदलाव, कुछ जगह सुबह होगी देरी; एडवाइजरी

Sat, 17 May 2025 12:47 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने एडवाइजरी जारी की है। यलो लाइन पर शनिवार 17 मई को सुबह होने वाले रखरखाव कार्य के कारण मेट्रो सेवा प्रभावित रहेगी। इसके चलते मेट्रो की टाइमिंग में बदला हुआ है।
विज्ञापन
Delhi Metro Train - फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने यलो लाइन पर कश्मीरी गेट और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट के बीच शनिवार 17 मई को सुबह होने वाले रखरखाव कार्य के कारण मेट्रो सेवाओं को नियंत्रित करने की घोषणा की है।

विज्ञापन


सुबह 6:25 बजे तक इस खंड पर मेट्रो ट्रेनें 35 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। हालांकि, यलो लाइन के बाकी हिस्सों पर सामान्य सेवाएं जारी रहेंगी। डीएमआरसी ने बताया कि मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम से समयपुर बादली के बीच पहली ट्रेनों के समय में कोई बदलाव नहीं होगा।

इसी तरह, समयपुर बादली और विश्वविद्यालय से सुबह की पहली ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चलेंगी। हालांकि, सेंट्रल सेक्रेटेरियट से समयपुर बादली की ओर जाने वाली पहली ट्रेन के समय में मामूली बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेन सुबह 05:45 बजे के बजाय 05:55 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन


डीएमआरसी ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे इस दौरान वैकल्पिक मार्ग के रूप में वायलेट लाइन का उपयोग करें, खासकर यदि वे कश्मीरी गेट, सेंट्रल सेक्रेटेरियट या मंडी हाउस के रास्ते यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Delhi: धूल भरी आंधी से जहरीली हुई हवा, 278 दर्ज किया गया AQI; रविवार को मध्यम श्रेणी में पहुंचने की संभावना


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें