गणतंत्र दिवस पर अलर्ट के चलते 26 जनवरी तक जबरदस्त चेकिंग अभियान शुरू होने वाला है। लिहाजा वाहन पर बिना डीएल, आरसी के न चलें। इसके अलावा दोपहिया पर हेलमेट और चारपहिया पर सीट बेल्ट का प्रयोग करें।
इसके अलावा अन्य ट्रैफिक के नियमोंका भी पालन करें। नहीं तो आपको असुविधा होने वाली है। ट्रैफिक पुलिस भी इसके लिए लोगों को जागरूक कर रही है।
टीआई ने बताया कि चेकिंग के बिना डीएल-आरसी के चलने वालों का न सिर्फ चालान काटा जाता है, बल्कि इससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है।