फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनकपुरी हादसा : डीजेबी उप ठेकेदार की पुलिस हिरासत एक दिन बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। जनकपुरी में दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) द्वारा खोदे गए गड्ढे में बाइक के साथ गिरकर कमल ध्यानी की मौत के मामले में अदालत ने उप ठेकेदार की पुलिस रिमांड एक दिन बढ़ा दी है। उप ठेकेदार राजेश प्रजापति को न्यायिक मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास शिव कुमार ने एक अतिरिक्त दिन की रिमांड बढ़ा दी है। उनकी एक दिन की पुलिस रिमांड रविवार को समाप्त हो गई थी।


मामले में दूसरा आरोपी 23 वर्षीय मजदूर योगेश को भी अदालत में पेश किया गया, जिसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। योगेश हादसे के समय मौके पर मौजूद था और आरोप है कि उसने पुलिस या आपातकालीन सेवाओं को सूचना नहीं दी। पीड़ित के परिवार को गुमराह भी किया जब वे पूछताछ करने आए थे। योगेश को रविवार को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह हादसा बृहस्पतिवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को हुआ, जब रोहिणी में निजी बैंक में कार्यरत कमल ध्यानी घर लौट रहे थे। जनकपुरी क्षेत्र में सीवर प्रोजेक्ट के लिए खोदे गए गड्ढे में उनकी बाइक गिर गई, जिसमें उन्हें घातक चोटें आईं जिससे मौत हो गई। गड्ढे के पास उचित बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड या रोशनी नहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें