गोविंदपुरी डबल स्टोरी में छठ घाट पर मूर्ति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को डीजे बजाने से रोका तो हंगामा हो गया। पुलिसवालों और श्रद्धालुओं में नोकझोंक हो गई। हालांकि बाद में मोअजिज लोगों ने मामला शांत कराया।
मुरादनगर गंगनहर में विसर्जन रोकने के मकसद से इस बार प्रशासन गोविंदपुरी डबल स्टोरी में छठ घाट पर मूर्ति विसर्जन कराया है।
बताया जाता है कि शुक्रवार शाम गोविंदपुरी डबल स्टोरी के दुर्गा भक्त ट्रैक्टर-ट्राली में डीजे बजाते हुए दुर्गा की प्रतिमा लेकर छठ घाट पर पहुंचे। पुलिस ने डीजे बंद करने को कहा तो भक्तों और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई।
करीब पांच मिनट तक कहासुनी होती रही। इसी बीच सूचना पाकर एसडीएम अतुल कुमार और सीओ राजेश सिंह मोअजिज लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और समझा बुझाकर डीजे बंद कराया।
एसडीएम ने बताया कि डीजे पर पूरी तरह रोक लगी थी, जिसकी जानकारी कुछ भक्तों को नहीं थी। इस वजह से कहासुनी हो गई थी।