फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज की शिकायत पर पुलिस ने डीजे जब्त किया

Wed, 11 Mar 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के तिमारपुर इलाके में सोमवार को देर शाम एक निगम पार्षद की पार्टी में तेज आवाज में बज रहे डीजे को जज की शिकायत पर पुलिस ने जब्त किया। इस दौरान पुलिस व एक निगम पार्षद के बेटे के बीच नोंकझोंक भी हुई। हालांकि इस संबंध में पुलिस ने किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोमवार देर शाम एक समारोह में डीजे बज रहा था। इसी बीच वहां रहने वाले एक जज कुछ लोगों के साथ वहां आए। इस दौरान उन्होंने बच्चों की परीक्षा का हवाला देकर डीजे बंद करने का आग्रह किया। मगर समारोह के आयोजकों ने उनकी एक नहीं सुनी।

इसके चलते उन्होंने मामले की पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आते ही डीजे बंद करने के लिए कहा, मगर उसकी भी आयोजकों ने मानने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं, समारोह में मौजूद एक पार्षद के बेटे ने पुलिस उनके साथ बदसलूकी करनी आरंभ कर दी। इस बारे में सूचना मिलने पर पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी आ गए और डीजे जब्त करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें