फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Divya Pahuja Murder: अभिजीत सिंह की पुलिस रिमांड छह दिन और बढ़ी, साक्ष्य जुटाने के लिए छापेमारी कर रही एसआईटी

Tue, 09 Jan 2024 04:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

होटल मालिक अभिजीत की दूसरी गर्लफ्रेंड मेघा की भी गिरफ्तारी हुई थी। मेघा ने दिव्या की हत्या के बाद सबूत नष्ट करने में अभिजीत की मदद की थी। पुलिस टीम वारदात में प्रयोग पिस्तौल व अन्य साक्ष्य जुटाने के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
divya pahuja murder case - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मॉडल दिव्या पाहुजा हत्याकांड मामले की जांच कर रही एसआईटी ने होटल मालिक अभिजीत सिंह की छह दिन की पुलिस रिमांड बढ़ाई है। पांच दिन की पुलिस रिमांड पूरी हो चुकी थी। पुलिस टीम वारदात में प्रयोग पिस्तौल व अन्य साक्ष्य जुटाने के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन


इससे पहले हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी ने होटल मालिक अभिजीत सिंह की दूसरी गर्लफ्रेंड मेघा को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने बताया कि मेघा ने दिव्या की हत्या के बाद सबूत नष्ट करने में अभिजीत सिंह की मदद की थी। पुलिस को मेघा की दो दिन की रिमांड मिल गई है। अब तक इस मामले में ये चौथी गिरफ्तारी है।

Trending Videos

मेघा ने देखी थी दिव्या की लाश
पुलिस ने बताया कि मेघा फूड डिलिवरी के काम से जुड़ी थी। उस दौरान उसकी अभिजीत से मुलाकात हुई थी। उसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई थी। दिव्या पहुजा की हत्या के बाद होटल मालिक ने मेघा से मदद मांगी थी। पुलिस की पूछताछ में मेघा से स्वीकारा किया था कि उसने होटल के कमरे में दिव्या की लाश देखी थी। पुलिस की छानबीन के दौरान यह पता चला है कि वह साइको था। आवेश में उसने दिव्या को गोली मार दी। उसकी मौत हो जाने के बाद सबूत नष्ट करने के लिए लोगों से मदद मांगी। 11 बजे रात को शव बाहर निकल जाने के बाद उसने नशे का एक डोज और लिया था। जब पुलिस उसके पास पहुंची तो वह बेसुध था।
विज्ञापन

अभिजीत ने हत्याकांड के सबूत मिटाए
गैंगस्टर संदीप गाडौली की प्रेमिका दिव्या पहुजा की हत्या के बाद शव ठिकाने लगवाने से पहले होटल संचालक अभिजीत ने बीएमडब्ल्यू कार से ओल्ड दिल्ली रोड पर जाकर हत्या से जुड़े सबूत को नष्ट किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें