फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फर्टिलाइजर डीलरों को हर रोज ऑनलाइन देनी होगी जानकारी

Thu, 30 Jun 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
मेवात में किसानों को खाद व अन्य फर्टिलाइजर बेचने वाले डीलर अब न तो कालाबाजारी कर पाएंगे और न ही अपने पास मौजूद खाद को छिपा पाएंगे।क्योंकि केंद्र सरकार की योजना के मुताबिक उन्हें अपने पास मौजूद खाद आदि के स्टाक की जानकारी प्रतिदिन मोबाइल फर्टिलाइजर मोनिटिरिंग सिस्टम पर देनी होगी।
विज्ञापन


डीलर व रिटेलरों को इसकी जानकारी देने के लिए बुधवार को कृषि विभाग के एसडीओ कार्यालय में ट्रेनिंग दी गई। जिसमें चंबल फर्टिलाइजर के एरिया मैनेजर विकास कुमार ने डीलरों के मोबाइल पंजीकृत किए।

कृषि विभाग के उपनिदेशक डा. परमजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिले के सभी डीलरों ने भाग लिया। कृषि विभाग के एसडीओ डा. अजीत ने बताया कि जिले में 98 पंजीकृत डीलर हैं।
विज्ञापन


इनमें से कुछ डीलरों के पास यूनिक कोड हैं और कुछ के पास नहीं हैं। इस ट्रेनिंग में इन डीलरों को यूनिक कोड मुहैया कराया गया। केंद्र सरकार देश में खाद की कालाबाजारी को रोकने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीम लेपित यूरिया खाद उपलब्ध करवाकर फिलहाल यूरिया की कालाबाजारी को बिल्कुल बंद कर दिया हैं। यूरिया व अन्य खाद की कालाबाजारी भविष्य में न हो इसके लिए सरकार ने स्थाई योजना बनाई हैं।

डीलरों व रिटेलरों को आनलाइन किया जा रहा हैं। एक डीलर ने कितने बैग खाद लिया यहां से लेकर प्रतिदिन उसने कितना खाद बेचा तथा कितना उसके स्टाक में है, इसकी जानकारी मोबाइल फर्टिलाइजर मानिटिरिंग सिस्टम पर उपलब्ध करानी होगी।

इससे जुडने के लिए बृहस्पतिवार तक का समय हैं। जो भी डीलर अपने आप को इस सिस्टम से पंजीकृत कराएगा, उसे ही खाद उपलब्ध कराई जाएगी। एसडीओ ने बताया कि मेवात जिले को चंबल फर्टिलाइजर को दिया गया हैं।

चंबल फर्टिलाइजर की ओर से ये ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया। इस योजना से कालाबाजारी पर रोक लगेगी तथा फर्टिलाइजर पर मिलने वाली सब्सिडी सीधे बैंक खातों में आएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें