फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यमुना एक्सप्रेसवे पर 15 दिसंबर से ही होगा डायवर्जन

Wed, 13 Dec 2017 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर डायवर्जन 15 दिसंबर से ही होगा और 15 जनवरी तक चलेगा। मंगलवार को यमुना प्राधिकरण के सीईओ के साथ एनएचएआई के अधिकारियों ने इस मसले पर बैठक की।
विज्ञापन


एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि डावर्जन ग्रेटर नोएडा से आगरा जाते समय जीरो प्वाइंट से पांच किलोमीटर पर शुरू होगा और 10 किलोमीटर तक रहेगा। जहां फ्लाईओवर बन रहा है, वह स्थान 8.5 किलोमीटर पर है।

उन्होंने बताया कि एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बंद नहीं होगा, बल्कि एक तरफ से बंद होगा। दूसरी तरफ से दो-दो लेन चालू रहेंगी। इसमें से दो लेन आने वाले और दो लेन जाने वाले वाहनों के लिए होंगी।
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा से जाते समय पांच और 10 किलोमीटर पर पहले से ही कट हैं। उन्हीं का इस्तेमाल कर लिया जाएगा। डायवर्जन से पहले सुरक्षा के तमाम उपाय अपनाए जाएंगे। ट्रायल भी किया जाएगा। उसमें जो भी खामियां होंगी, उनको दूर किया जाएगा।

इधर से जाने वाले वाहनों को जीरो प्वाइंट और आगरा से आने वाले वाहन चालकों को जेवर टोल प्लाजा पर पंफलेट देकर जागरूक किया जाएगा। वहीं, बैठक में यमुना एक्सप्रेसवे को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से कनेक्ट करने के लिए इसी जगह लूप बनाने का प्रस्ताव यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने रखा।

एनएचएआई इसका खर्च उठाने को फिलहाल तैयार नहीं है। इसलिए यमुना प्राधिकरण यह प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजेगा। वहां से जैसा निर्देश मिलेगा, वैसा ही निर्णय प्राधिकरण लेगा।

दूसरी तरफ, यमुना एक्सप्रेसवे के पैरलल 60 मीटर रोड को भविष्य में 100 मीटर करने का प्लान है। इस पर सीईओ ने एनएचएआई के सामने इस बात को रखा कि फ्लाईओवर इस डिजाइन से बने कि जब इसे 60 से 100 मीटर करने की जरूरत पड़े तो दिक्कत न हो।

बता दें कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को जुलाई से पहले ही चालू करने का लक्ष्य है। एनएचएआई का दावा है कि इसे अप्रैल में चालू कर दिया जाए। इस फ्लाईओवर के बनने के बाद काम काफी हद तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें