फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : जिला न्यायपालिका पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज दिल्ली में, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन

Sat, 31 Aug 2024 05:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

इसका उद्घाटन भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की जिला न्यायपालिका के 800 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। सम्मेलन के समापन अवसर पर रविवार 1 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी समापन भाषण देंगी।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के सर्वोच्च न्यायालय का जिला न्यायपालिका का छह सत्रों वाला दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शनिवार से शुरू होगा। इसका उद्घाटन भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की जिला न्यायपालिका के 800 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। सम्मेलन के समापन अवसर पर रविवार 1 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी समापन भाषण देंगी।

विज्ञापन

इसके साथ ही वह सुप्रीम कोर्ट के झंडे और प्रतीक चिन्ह का अनावरण भी करेंगी। इस मौके पर सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में अन्य गणमान्य व्यक्तियों के अलावा कानून और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल भी शामिल होंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें