नई दिल्ली। राजधानी के रोहिणी इलाके में अब घरेलू जरूरतों के लिए पांच किलो वाले गैस सिलिंडर का वितरण शुरू कर दिया गया है। सेक्टर-2, 5, 7, 14, 15, 16, 18 और 19 के निवासियों को इस सुविधा का लाभ मिलने लगा है। सेक्टर- 2 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष नारायण दत्त लखेड़ा ने बताया कि क्षेत्र में स्थित कनाडारी गैस एजेंसी और एचपी गैस एजेंसी पर इस छोटे सिलिंडर का वितरण शुरू हो चुका है। उपभोक्ता अपनी जरूरत के अनुसार यहां से सिलिंडर प्राप्त कर सकते हैं। संवाद