अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने जाने-माने ब्रांडों के नकली कॉस्मेटिक उत्पादों के उत्पादन और वितरण में शामिल चार आरोपियों नीरज गुप्ता (40, सरगना) और उसके साथियों रवि, सुरेश कुमार राजपूत और दिनेश चंद्र सती को गिरफ्तार किया है। साथ ही नकली सामान बरामद बनाने वाली यूनिट का पता लगाया है। दिल्ली में चल रहेे इस संगठित नकली सामान बनाने वाले गिरोह के कब्जे से नकली ''वीट'' उत्पादों, कच्चे माल, ट्यूब, पैक्ड उत्पाद और कच्चा माल समेत 20,000 से ज़्यादा नकली सामान बरामद किया गया है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की टीम ने आरोपियों को बादली स्थित संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में छापा मारकर पकड़ा गया है।