फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: राजधानी की चाल को मिलेगी सही दिशा, दुरुस्त व्यवस्था से बढ़ाई जाएगी रफ्तार; एयरपोर्ट की दूरी होगी अब कम

Sun, 01 Mar 2026 07:41 AM IST
Vijay Singh Pundir पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से आरआर अस्पताल (एयरपोर्ट के नजदीक, दिल्ली कैंट में) तक अंडरग्राउंड सुरंग या एलिवेटेड रोड बनेगी।
विज्ञापन
Delhi Traffic - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुटियंस की दिल्ली से एयरपोर्ट और धौलाकुंआ की दूरी कम होगी। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से आरआर अस्पताल (एयरपोर्ट के नजदीक, दिल्ली कैंट में) तक अंडरग्राउंड सुरंग या एलिवेटेड रोड बनेगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस रूट पर भारी जाम देखते हुए नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) को सुरंग या एलिवेटेड रोड बनाने का यह प्रस्ताव दिया है। इसके साथ ही नक्शा भी भेजा है। एनडीएमसी चीफ इंजीनियर राज शेखर ने बताया कि इस प्रस्ताव की समीक्षा की जा रही है। 
विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई दिल्ली रेंज के पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि नई दिल्ली से धौला-एयरपोर्ट-पश्चिमी दिल्ली जाने वाले मार्गों सरदार पटेल, मार्ग, रिज रोड व शांति पथ मार्ग पर ट्रैफिक के बढ़ते काफी दबाव है। इसे देखते हुए पूर्व में भेजे गए प्रस्ताव के बावत एनडीएमसी को रिमांइडर भेजा गया है। 

इस प्रस्ताव में तालकटोरा स्टेडियम से आरआर अस्पताल तक सुरंग या एलिवेटेड रोड बनाने का प्रस्ताव व उसका नक्शा दिया गया है। ये सुरंग या रोड करीब 5.5 किलोमीटर लंबी होगी। उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि उपराज्यपाल के आदेश पर प्रस्ताव तैयार किया गया है। मेट्रो से एयरपोर्ट 22 किलोमीटर है। टैक्सी से एयरपोर्ट पहुंचने में करीब 30 से 35 मिनट लगते हैं। पीक हावर्स में भारी जाम की वजह से नई दिल्ली से एयरपोर्ट जाने में 75 मिनट तक लग जाते हैं।
विज्ञापन


तीन रोड पर ज्यादा दबाव

1. रिज रोड
नई दिल्ली और मध्य दिल्ली जाने का ये प्रमुख मार्ग है। हालांकि इस मार्ग पर एक-दो कम समय वाली रेड लाइट ही हैंं। मगर वाहनों का बढ़ता दबाव के चलते पीक आवर्स में यहां वाहनों की लंबी लाइनें लग जाती है। ऐसे में धौला कुंआ व एयरपोर्ट पहुंचने में बहुत समय लगता है। 

2. शांति पथ
नई दिल्ली से एंबेसी इलाके से हुए धौला व मोती बाग होते हुए एयरपोर्ट जाने का प्रमुख मार्ग है। इस मार्ग पर अक्सर सुबह-शाम के समय जाम रहता है। इस कारण इस मार्ग से भी काफी समय लगता है।

3. सरदार पटेल मार्ग
नई दिल्ली से तीन मूर्ति व सरदार पटेल मार्ग होते हुए धौला कुंआ व एयरपोर्ट जाने का प्रमुख, सीधा व अहम रास्ता है। इस मार्ग पर धौला कुंआ तक तीन रेड लाइट पड़ती हैं। बाकी खुला रास्ता है। शाम के बाद तो यहां अक्सर जाम लगता है। इस मार्ग से तीन से चार किमी जाने पर एक घंटे तक समय लगता है। इसके अलावा इस मार्ग एयरपोर्ट से आने-जाने के लिए अक्सर वीआईपी रूट लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें