फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: प्लॉट की सफाई को लेकर विवाद, आपस में भिड़े दो परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक शख्स पर फावड़े से हमला, हालत गंभीर, दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बवाना के धनवाडा पाना गांव में एक प्लॉट की सफाई को लेकर हुए विवाद में दो परिवार के सदस्य आपस भिड़ गए। मारपीट के दौरान एक पक्ष ने फावड़े से 55 साल के धर्मदेव के सिर पर वार कर दिया और उनके बेटे भरत की पिटाई भी की। घायल धर्मदेव को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

भरत ने बताया कि एक जुलाई की दोपहर प्लॉट की सफाई को लेकर उसके भाई देव और पिता धर्मदेव की चाचा मुकेश और उनके भाई तरुण से बहस हो गई। उसके बाद धर्मदेव अपने बेटों के साथ घर आ गए थे। शाम करीब चार बजे मुकेश भाई तरुण और भांजे के साथ गली में आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की। इसी दौरान मुकेश ने फावड़े से धर्मदेव पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने भरत और मुकेश के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी. सक्सेना ने बताया कि दोनों पक्षों और आसपास के लोगों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें