फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मस्जिद के पास डीजे को लेकर विवाद, दो पक्षों में पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पुन्हाना। उपमंडल के नहेदा गांव में बुधवार को दो पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर जमकर पथराव हो गया। पथराव में कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

ग्रामीणों के अनुसार गांव में तीन दिन पहले गांव के ही कुरैशी परिवार में शादी समारोह था। इस दौरान मस्जिद के सामने डीजे बजाने को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई, जिसमें दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। उस समय ग्रामीणों ने मामला शांत करा दिया गया था, लेकिन रंजिश बनी रही। बताया जा रहा कि बुधवार को यही विवाद फिर से उभर आया और देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर पथराव शुरू हो गया। एक पक्ष अपने मकानों की छतों पर चढ़कर पत्थर बरसा रहा था, जबकि दूसरा पक्ष मस्जिद की छत से जवाबी पथराव कर रहा था। इससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने हालात पर काबू पाते हुए गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें