फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी पर विवाद, पंचायत ने बंद किया हुक्का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाटी गोत्र बाहुल्य गांव कोट डेरीन में रहने वाले राठी गोत्र के परिवार को सफीपुर गांव की भाटी लड़की से रिश्ता तय करना भारी पड़ गया। गांव ने पंचायत कर राठी परिवार का हुक्का पानी बंद कर दिया है।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने राठी गोत्र परिवार को दवाई, दूध और जरूरी सामान देना भी बंद कर दिया। हालांकि दोनों परिवार शादी पर अड़े हैं और सुरक्षा की मांग की है।

तहसील दादरी क्षेत्र के गांव कोट डेरीन में भाटी गोत्र का दबदबा है। गांव में एक परिवार राठी गोत्र का है, जो यहां सालों से रह रहा है। 22 अक्तूबर को राठी गोत्र के अनूप पुत्र दाताराम की शादी की रस्म की गोद भराई ग्रेटर नोएडा के गांव सफीपुर में भाटी गोत्र में की गई।

राठी गोत्र का हुक्का पानी बंद कर दिया गया

शादी तय होने की चर्चा गांव में फैल गई। गांव के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई, तो भाटी गोत्र के लोग नाराज हो गए। पंचायत कर राठी गोत्र के लोगों से भाटी गोत्र में शादी नहीं करने को कहा गया।

संतोष जनक जबाव नहीं मिलने पर गांव में भाटी गोत्र के लोगों ने फिर पंचायत की और शादी नहीं होने देने का फरमान सुनाया गया। उधर, भाटी गोत्र के कुछ लोग सफीपुर गांव भी पहुंचे और लड़की के परिजनों पर कोट डेरीन में राठी गोत्र में शादी नहीं करने का दबाव बनाया, लेकिन सफीपुर के लोगों ने उनकी बात मनाने से इनकार कर दिया।

इसके बाद ग्रामीणों ने फिर से पंचायत कर चेतावनी दी है कि गांव में राठी गोत्र के लोगों को भाटी गोत्र में लड़के की शादी नहीं करने दी जाएगी। इसके बाद राठी गोत्र का हुक्का पानी बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

फरमान: किसी ने संबंध रखा तो लगेगा जुर्माना

साथ ही चेतावनी दी गई है कि गांव में अगर कोई व्यक्ति राठी गोत्र के परिवार से संबंध रखता है, तो उस पर जुर्माना किया जाएगा। लड़के के चाचा बलवीर राठी का कहना है कि हमारा हुक्का पानी बंद कर दिया गया है।

गांव के दुकानदारों ने सामान देना और मेडिकल स्टोरवालों ने दवाई देना बंद कर दिया है। यहां तक ही भाटी गोत्र के दूधिया ने दूध लेना बंद कर दिया, जिससे अपनी भैसों का दूध अन्य स्थानों पर बेचना पड़ रहा है।

हम सुरक्षित भी नहीं है। जनवरी में शादी है। सुरक्षा व न्याय के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी को तहरीर दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। ग्रामीणों से वार्ता की गई है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस गश्त लगाई जाएगी। अभी शादी का समय नहीं है, समय आने पर शादी कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें