फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान के दौरान काम को लेकर कंपनी में विवाद

Wed, 02 Jul 2014 05:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमटी मानेसर में मंगलवार को कंपनी प्रबंधन और श्रमिकों के बीच बवाल हो गया। रमजान के दौरान कर्मचारियों की ड्यूटी को लेकर शुरु हुआ बवाल हाथापाई तक पहुंच गया। मामला बढ़ता देख भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई।
विज्ञापन


दोपहर बाद तक बने माहौल के बाद प्रबंधन श्रमिकों की बात पर मान गया। हालांकि श्रमिकों ने चेतावनी दी है कि इसके बाद भी कंपनी प्रबंधन फिर से ऐसा करता है तो दोबारा काम बंद कर दिया जाएगा।

आईएमटी मानेसर प्लॉट नंबर 19 स्थित एक्सपोर्ट हाउस बॉनेक्स कंपनी में बुधवार सुबह शिफ्ट शुरु होने से पहले ही विवाद शुरु हो गया जब कंपनी प्रबंधन ने रमजान के दौरान श्रमिकों की शिफ्ट को दोबारा बदलते हुए सुबह नौ से शाम साढ़े छह बजे कर दिया।
विज्ञापन


कंपनी प्रबंधन के इस आदेश का विरोध करते हुए प्लांट में कार्यरत 1200 के करीब श्रमिकों ने काम का बहिष्कार कर नारेबाजी करने लगे।

माहौल उस समय गरमा गया जब कंपनी गेट पर खड़े एक गार्ड ने एक श्रमिक के साथ मारपीट कर दी। इस पर गुस्साए श्रमिकों ने गार्ड के साथ हाथापाई कर दी। मामला बढ़ता देख प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर भारी संख्या में पुलिसबल मौके पर पहुंच गई।

श्रमिकों ने आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन रमजान के दौरान हर बार कर्मचारियों की शिफ्ट में बदलाव करती है। हालांकि इस बार भी ऐसा किया गया था लेकिन, एक दिन बाद ही बिना सूचना के बदलावा कर दिया गया।

श्रमिकों ने कंपनी प्रबंधन से आठ घंटे से ज्यादा काम कराने का भी आरोप लगाया। कई घंटों तक चले विवाद के बाद पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया।

जिस पर प्रबंधन सुबह नौ से शाम पौने छह बजे तक शिफ्ट रखने पर राजी हो गया। हालांकि इसके बाद श्रमिक वापिस लौट गए। लेकिन, श्रमिकों ने चेतावनी दी कि कंपनी प्रबंधन ने दोबारा अपनी बात बदली तो वे फिर से आंदोलन कर देंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें