फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में विवाद, चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। बिछौर थाना क्षेत्र के सिंगार गांव में खेत जोतने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने लाठी, लोहे की रॉड, फावड़े, डंडे, कुल्हाड़ी और फरसा लेकर दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। मारपीट में चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिंगार निवासी जावेद उर्फ जाबिर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 जुलाई को वह अपने परिजनों के साथ खेत जोतने गया था। इसी दौरान फारुख, आमिर, आसिफ, साजिद, मुनासिब समेत अन्य लोग हथियार लेकर मौके पर पहुंच गए और खेत जोतने का विरोध करने लगे। विवाद बढ़ने पर जावेद ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, पुलिस के जाने के करीब 20 मिनट बाद आरोपी दोबारा हथियार लेकर मौके पर पहुंचे और परिवार पर हमला कर दिया। आसिफ ने लोहे की रॉड से जावेद के सिर पर वार किया, जिसे उसने हाथ से रोक लिया। इससे उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। घायलों को पुन्हाना अस्पताल से नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पीडित ने आरोप लगाया की 13 जुलाई को उसने बिछौर थाना में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन जांच अधिकारी महावीर समझौता करने का दवाब बनाने लगा। जांच अधिकारी कृष्ण लाल ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें