फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजेक्शन लगा-लगाकर पत्नी को बना डाला HIV+

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को प्रेमिका के चक्कर में एचआईवी पॉजिटिव बनाने वाले सीआरपीएफ के आरोपी जवान को पुलिस रिमांड पर लाएगी। जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी करीब तीन साल पहले हरियाणा के एक गांव में सीआरपीएफ के जवान से हुई थी।
विज्ञापन


उस समय जवान हैदराबाद में बतौर लैब एसिसटेंट कार्यरत था। उसका अपने साथ काम करने वाली एक महिला दारोगा से प्रेम प्रसंग हो गया। उससे शादी करने के लिए उसने अपनी पत्नी को इंजेक्शन लगाकर एचआईवी संक्रमित कर दिया था। इसके बाद पीड़ित को घर से भगा दिया और वापस न आने की बात कही।

पीड़िता ने सूरजपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सिपाही को दबोच लिया था और इस समय वह जेल में है। सीओ हरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी जवान को रिमांड पर लाकर उससे इंजेक्शन लगाने के बाद सीरिंज बरामद कराया जाएगा। इसके लिए अदालत में अर्जी दाखिल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झील के किनारे महिला पर्यटक से अश्लील हरकत

गुड़गांव से सटे सोहना के दमदमा झील के निकट एक पर्यटक महिला से युवकों द्वारा छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर उसके पति की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया है, जबकि दो आरोपी युवक फरार होने में कामयाब रहे। सोहना थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उनके खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश करने पर जेल भेज दिया गया।

रविवार को दमदमा झील पर बना हरियाणा टूरिज्म विभाग के सारस कांप्लेक्स पर गुड़गांव डीएलएफ फेस-3 निवासी महिला अपने पति सहित परिवार के अन्य लोगाें के साथ घूमने आई थी। महिला ने बताया कि वहां पर तीन युवक बीड़ी पीते हुए उनकी तरफ  आए और छेड़छाड़ करने लगे। उसके साथ बैठे उसके पति ने जब तीनाें युवकों से छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर मार पिटाई शुरू कर दी। उसके बाद उसके पति ने पुलिस कंट्रोल रुम में तुरन्त ही शिकायत दर्ज कराई।

सोहना थाना से मौके पर पहुुंची पुलिस ने एक युवक जिसका नाम प्रदीप निवासी गांव बहलपा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य युवक भाग निकले। सोहना थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 323,354ए व 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार अन्य दो की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें