नई दिल्ली। रजा फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को इंडिया हैबिटेट सेंटर के गुलमोहर में गायतोंडे आठ मेमोरियल लेक्चर का आयोजन किया गया। इस वर्ष का व्याख्यान डॉ. भाऊ दाजी लाड संग्रहालय का उपनिवेशीकरण विषय पर केंद्रित रहा। प्रख्यात कला इतिहासकार, लेखिका और क्यूरेटर तस्नीम जकारिया मेहता ने व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में संग्रहालयों को देखने और समझने के औपनिवेशिक नजरिए, उनके संग्रह तथा भारतीय कला-सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत करने के तरीकों पर विचार किया गया।
रजा फाउंडेशन की ओर से आयोजित यह व्याख्यान प्रसिद्ध कलाकार गायतोंडे की स्मृति में आयोजित श्रृंखला का आठवां संस्करण था। कार्यक्रम का आयोजन कला, संग्रहालय और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विमर्श को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया। संवाद