नई दिल्ली। इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित सक्षम कार्यक्रम में फूड सर्विस और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़े 125 से अधिक विशेषज्ञों ने भाग लिया। इनमें शेफ, होटल इंजीनियर, रेस्टोरेंट संचालक, फूड बिजनेस मालिक, सलाहकार और युवा उद्यमी शामिल रहे। इस दौरान बढ़ती लागत, घटते मुनाफे, खाद्य सुरक्षा, सस्टेनेबिलिटी और नियमों के पालन जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। फूड फ्यूचर फाउंडेशन के सीईओ पवन अग्रवाल ने कहा कि सुरक्षित और टिकाऊ कारोबार के लिए गुणवत्ता और कंप्लायंस को प्राथमिकता देना जरूरी है। वहीं द बीयर कैफे के संस्थापक राहुल सिंह ने उद्योग में भरोसे और अनुशासन को विकास का आधार बताया। ब्यूरो