फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कवि सम्मेलन में रचनाओं से सजी सांस्कृतिक संध्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। साहित्य प्रेमी मंडल के तत्वावधान में हिंदी भवन सभागार में कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रतिष्ठित साहित्य भारतीय सम्मान से विनीत चौहान को सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ 51 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। यह सम्मान महान साहित्यविद गोस्वामी आरसी भारती की स्मृति में उनके सुपुत्र शशिकांत भारती की ओर से दिया जाता है। साथ ही सम्मान समारोह में तेज नारायण बेचैन को निराला श्री सम्मान, अरुण जैमिनी को अल्हड़ बीकानेरी हास्य सम्मान और दिनेश रघुवंशी को काव्य किशोर सम्मान से नवाजा गया। कवि सम्मेलन में डॉ. रुचि चतुर्वेदी और कलाम भारती ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ. चतुर्वेदी की रचना “आओ चलें बृज की ओर” को विशेष सराहना मिली, वहीं तेज नारायण बेचैन ने अपनी हास्य-व्यंग्य कविताओं से माहौल को खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ हास्य-व्यंग्य कवि डॉ. प्रवीण शुक्ल ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें