नई दिल्ली। ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस दिल्ली स्टेट की जनरल बॉडी मीटिंग गालिब एकेडमी, बस्ती हजरत निजामुद्दीन में प्रो. मुहम्मद इदरीस की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में हकीम अजमल खान के आदर्शों और विचारों को याद करते हुए कहा गया कि उनके सिद्धांत देश और यूनानी चिकित्सा दोनों के लिए समान रूप से फायदेमंद हैं। सदस्यों ने मांग की कि दिल्ली के तिब्बिया कॉलेज में उनकी याद में एक म्यूजियम बनाया जाए। सेक्रेटरी जनरल डॉ. सैयद अहमद खान ने यूनानी चिकित्सकों से अपील की है कि वे पूरे देश में यूनानी चिकित्सा आंदोलन को लोकप्रिय बनाएं। ब्यूरो