फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दक्षिण एशिया की भाषाई विविधता को जोड़ने में एआई की भूमिका पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। दक्षिण एशिया की विभिन्न भाषाओं के बीच संवाद स्थापित करने और भाषाई बाधाओं को दूर करने में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की संभावनाओं पर सोमवार को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (आईआईसी) में चर्चा हुई। अवसर था 18वें गिरि देशिंगकर स्मृति व्याख्यान का। इसमें भाषाओं के बीच अर्थ और भाव के स्तर पर जुड़ाव स्थापित करने में एआई की भूमिका पर विचार साझा किए गए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में हॉवर्ड विश्वविद्यालय की भाषाविज्ञान की प्रोफेसर पेगी मोहन ने इन सर्च ऑफ आवर इनर हान जी : एआई फॉर कनेक्टिंग साउथ एशिया विषय पर व्याख्यान दिया। व्याख्यान में भारत और चीन की लेखन परंपराओं के विकास और भाषाई समानताओं के बावजूद उनकी विशिष्टताओं पर प्रकाश डाला गया। साथ ही, यह भी बताया गया कि एआई आधारित अनुवाद दक्षिण एशिया की विभिन्न भाषाओं को अर्थ के स्तर पर जोड़ने का माध्यम बन सकता है। इसके जरिये भाषाई बाधाओं को कम करने, भाषाई विविधता को संरक्षित रखने और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़ी जानकारी को आम लोगों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर चाइनीज स्टडीज की प्रोफेसर सबरी मित्रा ने की। इस दौरान सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज (सीएसडीएस) के निदेशक अवधेंद्र शरण और इंस्टीट्यूट ऑफ चाइनीज स्टडीज (आईसीएस) की निदेशक अलका आचार्य ने प्रारंभिक वक्तव्य दिए। वहीं, स्वागत वक्तव्य स्निग्धा कोंगर ने प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें