फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही दिन में सबसे बुजुर्ग और सबसे छोटा संक्रमित मरीज डिस्चार्ज

Thu, 09 Jul 2020 04:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • 90 वर्षीय महिला और 18 दिन का शिशु स्वस्थ घोषित, घर पर करेंगे आराम
विज्ञापन
90 वर्षीय महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में पहली बार एक ही दिन में सबसे बुजुर्ग और सबसे छोटे कोरोना संक्रमित मरीज को एकसाथ डिस्चार्ज किया गया। कोरोना संक्रमित 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला और 18 दिन के शिशु को स्वस्थ घोषित करने के बाद घर पर आराम करने के लिए भेज दिया गया। 

विज्ञापन


बुधवार को डिस्चार्ज हुआ नवजात शिशु 12 दिन पहले कोरोना संक्रमित मिला था। जन्म लेने के छह दिन बाद जब उसकी जांच रिपोर्ट आई, तो वह कोरोना संक्रमित पाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, शिशु अपनी मां के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ था। हालांकि उसमें संक्रमण के लक्षण नहीं थे। इसे क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। वहीं 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी कोरोना संक्रमित होने के बाद उपचाराधीन थीं। 


शिशु की तस्वीर देखें अगली गैलरी में...
विज्ञापन

18 दिन का शिशु - फोटो : अमर उजाला
उत्तर-पूर्वी दिल्ली की जिला आयुक्त शशिकला कौशल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दोनों ही मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव मिलने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। हालांकि उन्हें घर पर आइसोलेशन में ही रखने के लिए परिजनों को सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि एक ही दिन में सबसे बुजुर्ग और सबसे छोटे कोरोना मरीज ने संक्रमण को हराकर यह जीत हासिल की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें