फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशक्त बच्ची के डूबने के मौत के गम में कुत्ते ने भी खाना छोड़ा

Tue, 10 Jan 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sad dog - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
न्यू अशोक नगर इलाके में मानसिक रूप से अशक्त बच्ची की नाले में डूबने से मौत हो गई। आशंका व्यक्त की जा रही है कि खेलते समय वह नाले में गिर गई। जिस जगह बच्ची डूबी, उसके नजदीक एक कुत्ता बैठा मिला। परिजनों की मानें, तो बच्ची उस कुत्ते के साथ खेलती रहती थी। उसकी मौत के बाद से कुत्ते ने खाना-पीना छोड़ दिया है। 
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक, रूबी (10) सपरिवार दल्लूपुरा में प्रेमचंद के मकान में रहती थी। उसके परिवार में पिता चुन्नी यादव मां शीला देवी और दो बड़े भाई हैं। चुन्नी यादव ऑटो चालक है। रूबी जन्म से मानसिक अशक्त थी। उसका इहबास अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। रविवार दोपहर खेलते समय अचानक वह गायब हो गई। परिजनों ने तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला।


उसी दिन शाम को न्यू अशोक नगर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इधर, पुलिस के अलावा परिवार भी रूबी की तलाश करता रहा। सोमवार शाम को शीला देवी घर से 50 मीटर दूर नाले के पास पहुंची। उसने देखा कि वहां एक कुत्ता बैठा था। परिवार को पता था कि रूबी हमेशा उसी कुत्ते के साथ खेलती थी।
विज्ञापन


शीला को देखकर कुत्ता भौंकने लगा। कुछ गड़बड़ होने की आशंका पर शीला ने नाले में देखा, तो उसे बच्ची का सिर दिखा। मामले की सूचना अन्य लोगों को दी गई। बाद में पानी से शव को बाहर निकाला गया। शव रूबी का ही था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों को आशंका है कि कुत्ते के साथ खेलते समय रूबी गहरे नाले में गिरकर डूब गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें