नई दिल्ली। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने दिल्ली सरकार कर्मचारी स्वास्थ्य योजना के तहत पहले से सूचीबद्ध अस्पतालों को राहत दी है। सूचीबद्ध स्वास्थ्य सेवा संस्थानों की पैनल अवधि बढ़ाने से लेकर लंबित दस्तावेज और समझौता ज्ञापन पूरा करने की समय सीमा को बढ़ा दिया है। इस संबंध में महानिदेशालय ने ज्ञापन जारी किया है।
इसके अनुसार कई मौजूदा संस्थानों ने निर्धारित एसओपी के मुताबिक जरूरी दस्तावेज और समझौता ज्ञापन की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है। इसके लिए समय अवधि को 30 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है। यह विस्तार उन्हीं मौजूदा संस्थानों पर लागू होगा, जिन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन किया है। साथ ही संबंधित अस्पतालों को निर्धारित एसओपी के अनुसार बाकी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। ब्यूरो