फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: तिहाड़ जेल महानिदेशक संदीप गोयल कोरोना संक्रमित, अधिकारियों ने दी जानकारी

Fri, 25 Sep 2020 08:12 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
तिहाड़ जेल - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना की अधिक से अधिक जांच के साथ ही संक्रमण के मामलों में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। शुक्रवार सुबह तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने बताया कि जेल महानिदेशक संदीप गोयल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

विज्ञापन

 

जेल अधिकारियों ने 13 सितंबर को जो आंकड़े साझा किए थे। उनके अनुसार दिल्ली की जेलों में संक्रमण के 25 मामले थे जिनमें 20 जेल कर्मचारी शामिल थे। इससे करीब एक माह पहले दिल्ली जेल विभाग ने कहा था कि उनके तीन जेल परिसरों में कैदियों में संक्रमण का कोई मामला नहीं है।

गौरतलब है कि 21 अगस्त को दिल्ली जेल विभाग ने कहा था कि तिहाड़, रोहिणी और मंडोली जेल परिसरों में कोई भी कैदी संक्रमित नहीं है और जेलों में संक्रमण की स्थिति में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें