फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर कपूर छात्रों को बनाएंगे इंजीनियर

Tue, 01 Apr 2014 05:18 PM IST
महेश केजरीवाल/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जाने माने गणितज्ञ आनंद कुमार की जिंदगी को जल्द ही अनुराग बसु बड़े पर्दे पर लेकर आएंगे। आनंद का किरदार कलाकार रनबीर कपूर निभाएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा आईआईटी की तैयारी करने वाले दिल्ली-यूपी के गरीब मेधावी छात्र भी उनसे टिप्स ले सकेंगे। जाने माने फिल्मकार अनुराग बसु सुपर-30 के  संस्थापक आनंद के संघर्षमय जीवन और बाद के परिदृश्य को आम लोगों तक फिल्म के जरिये सामने लाएंगे।

आनंद ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में बताया कि फिल्म की कहानी लिखी जा रही है। इससे पहले फिल्म ‘आरक्षण’ में प्रकाश झा ने उनके जीवन से मिलते जुलते कुछ हिस्सों को दिखाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटना से निकलकर दिल्ली आएंगे आनंद कुमार

वर्ष 2002 से पटना में रामानुजम स्कूल ऑफ मैथमेटिक्स के बैनर तले संचालित सुपर-30 को लेकर मिले बेहतर रिस्पॉन्स के बाद इस साल से दिल्ली व यूपी के गरीब मेधावी छात्रों को यहां आने का मौका दिया जाएगा।

गौरतलब है कि टेस्ट में चुने गए छात्रों को कोचिंग के अलावा रहने व खाने की सुविधा फ्री दी जाती है। मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में पहली बार छठीं से 12वीं के छात्रों के लिए आवासीय स्कूल खोले जाएंगे। हर बैच में 40-40 छात्र हाेंगे। इन छात्रों को स्कूल स्तर से ही आईआईटी के लिए तैयार करने का काम किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें