पूर्वी दिल्ली। करावल नगर विधानसभा के सोनिया विहार स्थित जीरो पुस्ता रोड क्षेत्र में दूषित पानी की समस्या दूर करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड नई पेयजल लाइन बिछाएगा। परियोजना के तहत नाले के अंदर और आसपास से गुजर रही जर्जर पाइपलाइन हटाकर 328 मीटर से अधिक नई डीआई लाइन बिछाई जाएगी।
वार्ड-249 के इस क्षेत्र में लंबे समय से पुरानी पेयजल लाइन के कारण पानी की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें आती रही हैं। परियोजना में 100 से 300 एमएम की डीआई पाइपलाइन बिछाई जाएंगी। नाले से जुड़े पुराने घरेलू कनेक्शन नई वितरण लाइन से जोड़े जाएंगे। पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त सड़क की एम-25 ग्रेड सीमेंट कंक्रीट और ईंटों से मरम्मत भी की जाएगी। ब्यूरो