फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिखाई ने अरेंज्ड मैरिज की रस्म को बनाया हास्य का मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। अरेंज्ड मैरिज में होने वाली दिखाई की रस्म को हास्य और नाटकीय अंदाज में पेश करते हुए रविवार को अलायंस फ्रॉन्सेज में नाटक दिखाई का मंचन हुआ। नाटक में मिश्रा और त्रिपाठी परिवारों के जरिए शादी के दौरान बनने वाले रिश्तों, उम्मीदों, दिखावे और आपसी बातचीत को मजेदार अंदाज में प्रस्तुत किया गया। रिश्ते तय करने की कोशिश के बीच दोनों परिवारों की अलग-अलग अपेक्षाएं और सोच हास्यपूर्ण परिस्थितियां पैदा करती हैं। रोजमर्रा की शादी-ब्याह की स्थितियों से जुड़े प्रसंगों ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। कलाकारों की संवाद अदायगी और मंचीय टाइमिंग ने प्रस्तुति को प्रभावी बनाया। नाटक में रोहित श्रीवास्तव, प्रगति राज, शुभम कांडपाल, सिद्धि वर्मा समेत अन्य कलाकारों ने अभिनय किया। नाटक के लेखक और निर्देशक रजत कुमार शर्मा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें