कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह अपने बयानों के लिए जाने जाते हैं। अब उन्होंने कुछ हैरान करने वाली बयानबाजी कर दी है। उनका कहना है अरविंद केजरीवाल पूरी तरह से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की एक योजना हैं।
आरएसएस केजरीवाल को कांग्रेस मुक्त भारत बनाने में प्रयोग कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा की यह सच्चाई बताने के बाद अरविंद केजरीवाल और आरएसएस के समर्थक उन्हें गाली भी देंगे।
Kejriwal is a part of the overall plan of RSS for a Congress Mukt Bharat. I know I would be abused by both RSS and Kejriwal fans.— digvijaya singh (@digvijaya_28) February 15, 2015
दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब उन्होंने अन्ना आंदोलन के बारे में बताया था कि इसके पीछे आरएसएस है, तो किसी ने मेरा विश्वास नहीं किया था। यहां तक कि मुझे पागल बुलाया गया था। लेकिन समय साथ यह साफ हो गया था।
When I said RSS was behind Anna Movement, no one believed me I was called Mad. But ultimately I was proved right & I would be this time too.— digvijaya singh (@digvijaya_28) February 15, 2015
इससे पहले शनिवार को अंग्रेजी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में दिग्विजय सिंह ने कहा कि आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि राहुल गांधी भी केजरीवाल की तरह ही कैंपेन चलाना चाहते थे। वह चाहते थे कि पार्टी में और खुलेपन लाया जाए, लोगों को जुड़ने की इजाजत दी जाए। इतना ही नहीं, वह जनसम्पर्क पर बहुत जोर देना चाहते थे लेकिन दुर्भाग्यवश नेतृत्व ने उन्हें कोई नया निर्देश जारी करने की इजाजत नहीं दी।
उधर, केजरीवाल मामले पर दिए गए बयान पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में काम शुरू हो जाए, तो खुद-ब-खुद लोगों की राय बदल जाएगी।