नई दिल्ली। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के पुरानी दिल्ली 6 और आउटर दिल्ली वॉरियर्स मैच में दिल्ली 6 के गेंदबाज डिग्वेश राठी पर आचार संहिता के उल्लंघन के लिए कार्रवाई की गई। राठी को खिलाड़ियों की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के लेवल-1 उल्लंघन का दोषी पाया गया। उन्होंने विपक्षी बल्लेबाज की ओर दो बार साइन-ऑफ इशारा किया था, जिसे अनुशासनहीन आचरण माना गया। इसके लिए उन पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और उनके खाते में दो डिमेरिट अंक जोड़े गए। राठी ने गलती स्वीकार करते हुए मैच रेफरी अभिनव बाली की ओर से लगाए गए दंड को स्वीकार कर लिया। संवाद