फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Digital Rape: सात साल की बच्ची के साथ डिजिटल रेप, टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था दरिंदा

Fri, 19 May 2023 08:10 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा

सार

आरोप है कि युवक ने बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने साथ ले जाकर वारदात की। परिजनों की शिकायत पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में फेज-टू कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली सात साल की बच्ची से डिजिटल रेप करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने साथ ले जाकर वारदात की। परिजनों की शिकायत पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

कोतवाली फेज टू क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले शख्स ने पुलिस से शिकायत की है कि बुधवार दोपहर उनकी सात साल की बेटी घर के आसपास खेल रही थी। तभी एक युवक आया और टॉफी खिलाने के बहाने उसे अपने साथ ले जाकर डिजिटल रेप किया। पुलिस बच्ची के घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का खंगाल रही है।
विज्ञापन

क्या है डिजिटल रेप 
डिजिटल रेप यौन उत्पीडन है। इसमें उंगली, अंगूठा, पैर की उंगली आदि से यौन उत्पीड़न किया जाता है। डिजिटल रेप से जुड़ी घटनाओं में किसी के प्राइवेट पार्ट में उंगली, अंगूठे या हाथ का इस्तेमाल किया जाता है। वर्ष 2012 से पहले डिजिटल रेप छेड़छाड़ के दायरे में था, लेकिन निर्भया केस के बाद इसे रेप की श्रेणी में जोड़ा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें