फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: एक्सपो में क्रिकेटरों की धूम, आकर्षित हो रहे दर्शक; विदेशी पर्यक भी पहुंचे

Fri, 19 May 2023 07:43 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

देश की विरासत व धरोहर एक ही छत के नीचे देखने को मिल रही है। इसमें विश्वभर के सांस्कृतिक केंद्रों और संग्रहालय से लेकर अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचे हैं। यहां लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की जर्सी को देखने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
एक्सपो में क्रिकेटरों की धूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर क्रिकेट आपका पसंदीदा खेल है और आप 1983 विश्व कप फाइनल के दौरान पहनी गई कपिल देव की जर्सी देखना चाहते हैं या 2011 विश्व कप के फाइनल मैच का सचिन तेंदुलकर व 1975 विश्व कप में इस्तेमाल वेस्टइंडीज के कप्तान क्लाइव लॉयड का बल्ला देखना है तो प्रगति मैदान जाना आपके लिए बेहतर रहेगा। बृहस्पतिवार से शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो में शनिवार तक आप क्रिकेट समेत दूसरी कई अनूठी चीजों को दीदार कर सकते हैं। एक्सपो के पहले दिन पूर्व कप्तान कपिल देव व सचिन तेंदुलकर की जर्सी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रही। प्रस्तुत है अमर उजाला संवाददाता आशीष सिंह की रिपोर्ट...

विज्ञापन


एक्सपो में पहुंचे विदेशी पर्यटक
देश की विरासत व धरोहर एक ही छत के नीचे देखने को मिल रही है। इसमें विश्वभर के सांस्कृतिक केंद्रों और संग्रहालय से लेकर अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचे हैं। यहां लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की जर्सी को देखने पहुंच रहे हैं। लोगों में उत्साह इतना है कि वे अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की जर्सी को छूकर व महसूस कर उनकी यादों को समेट रहे हैं और उनके साथ तस्वीरें भी लेते नजर आए। 

पुणे स्थित बेल्डस ऑफ ग्लोरी म्यूजियम के फाउंडर रोहन पाटे बताते हैं कि उन्हें क्रिकेट से काफी लगाव है। वह क्रिकेटरों की जर्सियां एकत्रित करने के भी शौकीन हैं। इन्हें पाने के लिए वह विदेश भी गए हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास भारतीय महिला टीम की जर्सी भी हैं। यहां सबसे अधिक लोग कपिल देव की जर्सी को देखने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शकों को लुभा रही ई-वेस्ट और स्क्रैप से बनी कार 
विश्व में बढ़ते इलेक्ट्रॉनिक कचरे को कम करने के उद्देश्य से कार व घर में इस्तेमाल होने वाले बैड, कुर्सी, टेबल व अन्य उपकरणों को ई-वेस्ट, स्क्रैप से नया रूप दिया जा रहा है। ई-कचरे से बनी कार लोगों का ध्यान खींच रही है। इसे कारार्टिस्ट नाम से युवाओं ने पहल शुरू की है। वहीं, कार में भारतीय खिलौनों को भी प्रदर्शित किया गया है। इन्हें बनाने वाले श्रीकांत ने बताया कि उन्होंने इसकी शुरुआत वर्ष 2015 में की जब वह मुम्बई में समुद्र किनारे गए थे तो वहां काफी ई-वेस्ट समुद्र में तैयार रहा था। जिससे उन्होंने ई-वेस्ट को समुद्र तक न जाने का प्रण लिया था। वह कहते हैं कि वह अब तक एक टन से अधिक ई-वेस्ट, स्क्रैप कचरे का इस्तेमाल कर कार व विभिन्न चीजें बना चुके हैं।

देश की विरासत और धरोहरों की झलक देखने को मिल रही है
हॉल नंबर 3 में लगे स्टॉल में देश-विदेश के दिग्गज बल्लेबाज व गेंदबाजों की जर्सियों को प्रदर्शित किया गया है। इतिहास की यादों को संजोते हुए उनके पहने कोट व हस्ताक्षर किए गए बल्ले व गेंद लोगों को खूब लुभा रहे हैं। खासकर लोग उनकी जर्सी को निहार रहे हैं और खिलाड़ियों के उन दिनों के प्रदर्शन को याद कर भावुक भी हो रहे हैं। इसके साथ ही सुनील गावस्कर, एमएस धोनी जर्सी, पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बल्ले, जहीर खान व वेस्टइंडीज के महान कप्तान क्लाइव लॉयड के 1975 विश्वकप में शतक बनाने वाला उनका हस्ताक्षर किया हुआ बल्ला समेत कई विदेशी क्रिकेटर्स के हेल्मेट को दर्शाया गया है। इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट व खेल प्रेमी पहुंच रहे हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें