फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में डीजल के दाम कम होने से कारोबार में तेजी की उम्मीद

Fri, 31 Jul 2020 06:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : iStock
विज्ञापन

वैट की दरें घटाए जाने से दिल्ली में डीजल की कीमत एनसीआर के शहरों सस्ती हो गई है। गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद की तुलना में दिल्ली मे डीजल कम कीमत पर मिलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि नई दरें आने के बाद से एनसीआर के शहरों के बड़े कारोबारी डीजल के लिए दिल्ली का रुख कर सकते हैं। इससे खपत बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। वैट की दरें कम होने से सरकारी राजस्व को होने वाले नुकसान की भरपाई डीजल की बढ़ी खपत से कुछ हद तक हो सकती है।

विज्ञापन


उधर, दिल्ली सरकार की ओर से वैट की दर 30 फीसदी से घटाकर 16.75 किए जाने से ट्रांसपोर्टर सहित तमाम डीजल वाहन मालिकों ने राहत की सांस ली है। कोविड-19 महामारी के दौरान डीजल वाहन मालिकों की जेब पर आर्थिक बोझ काफी बढ़ गया था। डीजल के रेट में कमी से खपत में रोजाना लाखों लीटर की बढ़ोतरी होगी, लेकिन अब तक पड़ोसी राज्यों से डीजल भरवा रहे ट्रांसपोर्टर एक बार फिर दिल्ली का रुख करेंगे।

एनसीआर के शहरों में डीजल के मौजूदा रेट (प्रति लीटर)
दिल्ली-73.64 रुपये
नोएडा-73.83 रुपये 
गुरुग्राम-73.84 रुपये
फरीदाबाद-74.17 रुपये

दूसरे राज्यों को नहीं जाएगा मुनाफा
डीजल के रेट में 8.36 रुपये प्रति लीटर की कमी से डीजल की बिक्री में काफी इजाफा होने की जानकारों ने उम्मीद जताई है। अगर रोजाना तीन से चार लाख लीटर इजाफा होता है तो इस मद से सरकार को होने वाली आय में हर माह करोड़ों की वृद्धि होगी। अब तक दूसरे राज्यों में लाखों रुपये के डीजल भरवाए जा रहे थे, इससे मुनाफा भी उन राज्यों को मिल रहा था। 
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने ली राहत की सांस
दिल्ली सरकार की ओर से वैट की दरें कम किए जाने से ट्रांसपोर्टर सहित तमाम डीजल वाहनों के मालिकों ने राहत की सांस ली है। उनके लिए सबसे बड़ी राहत यह है कि दिल्ली के पेट्रोल पंप पर दोबारा क्रेडिट फैसिलिटी उपलब्ध होगी। संगठन के अध्यक्ष राजेन्द्र कपूर ने कहा कि 8.36 रुपये घटाए जाने से अब अधिकतर वाहनों में दिल्ली के पंपों से डीजल की फिलिंग होगी। दिल्ली में अभी भी रोजाना करीब 25 हजार ट्रकों का माल ढुलाई के लिए आवागमन होता है। अब तक बंद छोटे ट्रांसपोर्टर भी दोबारा काम शुरू करेंगे, जिससे कारोबार को भी जल्द नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें